2020 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ- उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश  संगीत लोढा

जयपुर(स्मार्ट समाचार)  वर्ष 2020 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ आज हो गया है। राज्य में लोक अदालत की शुरूआत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश  संगीत लोढा ने शनिवार को उच्च न्यायालय के कान्फ्रेंस हाल में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 




 न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने कहा कि  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज प्रदेश भर की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों में प्रकरणों के निस्तारण के लिए उच्च न्यायालय सहित अधीनस्थ अदालतों में 789 बैंचों का गठन किया गया है तथा इनमें 2 लाख 60 हजार से अधिक प्रकरण चिन्हित किए गए है। इन प्रकरणों में 1 लाख 4 हजार से अधिक प्री लिटिगेशन के प्रकरण तथा एक लाख 55 हजार 695 पेंडिग प्रकरण चिन्हित किए गए है।  60 हजार से अधिक केस अनादरण, 10 हजार वाहन बीमा, 11 हजार पारिवारिक विवाद, 31 हजार सिविल प्रकरण तथा 35 हजार फौजदारी योग्य प्रकरण चिन्हित किए गए है। राज्य सरकार भी लगभग 10 हजार से अधिक केस विड्रा करेगी।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति  गोर्वधन बारदार, न्यायाधिपति  डी.सी. सोमानी, न्यायाधिपति  जी. आर. मूलचंदानी, न्यायाधिपति  पंकज भंडारी, न्यायाधिपति  इंद्रजीत सिंह, न्यायाधिपति  एन एस ढड्ढा तथा सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  अशोक कुमार जैन भी उपस्थित थे।