चौमूँ की चौकटी में मेरे से सस्ता मज़दूर और चौमूँ में आप जैसा मज़बूत कार्यकर्ता नहीं मिल सकता- रामलाल शर्मा


चौ
मूँ( स्मार्ट समाचार गोविंद सैनी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा प्रदेश स्तरीय परिवर्तन संकल्प यात्रा के चौमूं आगमन पर विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और चौमूँ विधानसभा से पधारी विशाल जन सेलाब ने कालाडेरा बस स्टैंड पर यात्रा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। यात्रा में पधारे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, कर्नल राज्यवर्धन सिंह का 20 हज़ार की जनता ने भव्य स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के गोरी का बास से चौमूँ विधानसभा में प्रवेश करने पर कार्यकताओं ने सड़क के दोनों ओर जेसीबी लगाकर पुष्प वर्षा की और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादवके नेतृत्व में 300 मोटरसाइकिलो के माध्यम से यात्रा के साथ कालाडेरा बस स्टैंड पर पहुँचे।

 यात्रा के साथ पधारे अतिथियों का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद यादव और कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज चौमूँ विधानसभा वासीयो ने दिखा दिया कि राजस्थान से कांग्रेस की विदाई हमेशा हमेशा के लिए तय हो चुकी है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने आमसभा को संबोधित कर अकर्मण्यता की पर्याय बन चुकी गहलोत सरकार के खिलाफ प्रचण्ड परिवर्तन का आह्वान किया।

 विधायक रामलाल शर्मा ने विशाल जन समूह का आभार जताते हुए कहा कि चौमूँ की चौकटी में मेरे से सस्ता मज़दूर और चौमूँ में आप जैसा मज़बूत कार्यकर्ता नहीं मिल सकता है। आने वाले विधानसभा चुनावों में चौमूँ में फिर से कमल खिलाने का काम करेंगे।


इस मोके पर भाजपा नग़र मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, देहात बासा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा देहात गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, प्रधान रामस्वरूप यादव, प्रधान जालसू हरदेव यादव, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, उपप्रधान कमला देवी जयप्रकाश चौधरी, पूर्व ज़िलाअध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, रमेश टोडावता, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, मण्डल प्रभारी नरेश यादव, फल सब्ज़ी मंडी पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोरा, मंडी अध्यक्ष रामलाल चोपड़ा, पूर्व प्रधान महेश मीणा, सरपंच बलबीर शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, माँगीलाल शर्मा, रमेश शर्मा, अनिल सेरावत, बंशीधर, तिलोक लोचिब, हरदेव देवंदा, गोरीशंकर नेतड, सुल्तान बुनकर, एकता कँवर, सुरेश सेनी, पुर्व सरपंच नाथूलाल जाट, सरदार जाखड़, शंकर जाट, रामगोपाल मीणा, बलवीर शर्मा, गोपाल डेनवाल, विष्णु नागर, बन्नालाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, पवन चोपड़ा, पार्षद बाबूलाल यादव, गजेंद्र यादव, संदीप शर्मा, बाबूलाल सेनी, मातादिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मुकेश सिद्ध, राहुल शर्मा, राहुल, श्रवण सेनी, किशोर गंगवाल, महामंत्री बलदेव टाँक, मोहन यादव, जितेंद्र सिंह, रामस्वरूप वर्मा, प्रकाश हटवाल, मीरा यादव, रिशपाल कुमावत, मुकेश देवपुरा, भजयूमों अध्यक्ष एनआर गोरा, योगेश यादव, नानुराम पीपलोदा, अशोक सेनी, विष्णु नगर, शिव शर्मा, नानूराम सेनी, बजरंग कुमावत, संदीप कुमावत, आलोक जाँगीड, मनीष गोयल, धर्मेंद्र यादव, मुकेश चोपड़ा, मुकेश जाँगीड, लालचंद यादव, किशोर जेतपूरा, मुरारी अनन्तपुरा, महेश चीथवाडी, मगन सिंह, महावीर सिंह, सीताराम कुमावत, साँवरमल अनन्तपुरा, कुंजबिहारी हाड़ौता, रामेश्वर सिंगोदकला, मोहन गुडलिया, शंकर किशनपूरा, मोहन लाल डोलाकाबास, शंकर कालाडेरा, हनुमान खोज, नंदलाल कुमावत, सोहन कुमावत, रिपुदमन सिंह, मुरारी रेगर सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं ज़िला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ता सहित हज़ारो की संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे। https://youtu.be/BOCL6UQws58?si=4ED7WaccRUVOGaP0