कल चौमूँ बस स्टैंड पर होगा विजय संकल्प सभा का आयोजन

विजय संकल्प सभा में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि, भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में आयोजित होगी जनसभा

चौमूँ@ शहर के बस स्टैंड चौमुँ में आज दिनांक 16 अप्रैल, 2024 को दोपहर 2 बजे लोकसभा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा। जनसभा में मुख्य अतिथि हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि शिरकत रहेंगे।