जयश्री गर्ग बनी प्रदेश महामंत्री


जयपुर @भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.रक्षा भंडारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी .पी .जोशी की सहमति से  महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घॊषण की। 

जिसमें  जयपुर ग्रेटर नगर निगम के मालवीय नगर विधानसभा की जुझारु व कर्मठ पार्षद जयश्री गर्ग को प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी दी है। गर्ग एक लंबे अर्से से महिला मोर्चा से जुड़ी है व जिला स्तर से प्रदेश की उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुये संगठन  के  विस्तार में  अपनी कार्यशैली से प्रदेश स्तर  के नेताओं को प्रभावित कर चुकी है। 

 जिसके फलस्वरूप पुनः महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में  अपनी जगह बना पाई है।  पूर्व भाजपा सरकार में  भी गर्ग ने बाल  आयोग में सदस्य के रूप में कार्य किया है। गर्ग के महामंत्री बनने पर उनके शुभचिंतक व मालवीय नगर के कार्यकर्ताओं  ने उन्हें शुभकामना दी है व शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।