सांसद सुमेधानंद सरस्वती, प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक रामलाल शर्मा ने लाइव देखा लैंडिंग कार्यक्रम


चौमूँ। 23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो द्वारा किए गए चन्द्रयान-3 के लाइव प्रसारण को सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, उत्तरप्रदेश प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल और विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा। जैसे ही शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा वेसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारा लगाकर ख़ुशी का इज़हार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, उत्तरप्रदेश प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल और विधायक रामलाल शर्मा ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएँ दी। 

      इस मोके पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, विस्तारक कमल सिंह, पूर्व प्रधान महेश मीणा, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पार्षद संदीप शर्मा, मुकेश सिद्ध, महेश शेरावत, धर्मेंद्र बंजारा, महेश योगी, किशोर यादव, अर्पित तंवर, नितिन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।