कालाडेरा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन


चौमूँ (स्मार्ट समाचार )भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल कालाडेरा में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ग्राम पंचायत कालाडेरा में स्थित हनुमान गार्डन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं विधायक अनुपमा जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनुपमा जायसवाल एवं विधायक रामलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया।

 इस दौरान कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया। विधायक अनुपमा जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ स्तंभ होते हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें डबल इंजन की सरकार लाकर राजस्थान में भी विकास को गति प्रदान करनी है।


 कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार सालों में कांग्रेस सरकार मे भ्रष्टाचार, पेपरलीक, दुष्कर्म की घटनाएँ आदि से आमजन दुखी और परेशान है, आने वाले चुनावों में जनता वोट की चोट से कांग्रेस सरकार को उखाड़ देखने का काम करेंगे। कार्यक्रम में कई लोगो ने भाजपा पार्टी जॉइन की और उन्हें विधायक शर्मा ने पार्टी का दुपट्टा ओड़ाकर स्वागत किया। 


  इस मोके पर पंचायत समिति गोविन्दगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व प्रधान महेश मीणा, भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजपा देहात मंडल गोविन्दगढ़ अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, भाजपा देहात मंडल बाँसा श्री राम शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, सरपंच गौरीशंकर नेतड, घिनोई सरपंच एकता काँवर, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।