नवदिवसीय श्रीराम महायज्ञ- यज्ञ सम्राट चेतनदास फलाहारी महाराज व ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज के सानिध्य में महायज्ञ में दी गई आहुतियाँ

21 जोड़ों का पीपली विवाह 31 मई को

जयपुर( स्मार्ट समाचार) दौलतपुरा की ग्राम पंचायत जाहोता नांगल सिरस स्थित यज्ञ स्थल श्री सिद्ध गणपतिधाम, चेतन आश्रम में 9 दिवसीय 109 कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन जजमानों व संतो द्वारा आहुतियाँ दी जा रही हैं।


श्रीराम महायज्ञ के पाँचवे दिन संत चेतन दास फलाहारी बाबा  एवं झुंझुनूं जिले के  श्री गणेश सर्व दर्शन अखाड़ा मंडल अध्यक्ष ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज के सानिध्य में पांचवे दिन महायज्ञ में आहुतियां दी गईं। 

यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 चेतनदास फलाहारी महाराज ने बताया कि अब तक लगभग 4 लाख आहुतियाँ दी जा चुकी हैं। इस महायज्ञ में रोज कई सामाजिक कार्यकर्ता अलग-अलग दिन भंडारा कर रहे हैं जिसमें साधु-संतों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुगण भी प्रसादी पा रहे हैं।

यज्ञ सम्राट चेतनदास महाराज ने बताया कि 31 मई को 21 जोड़ों का पीपली विवाह किया जाएगा एवं 1 जून को महायज्ञ का पूर्णाहुति कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें जयपुर मंडल के सभी संत पधारेंगे।