जालिमसिंह का बास नंदपुरी आश्रम में आज से 33 कुंडीय चंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया

कलश यात्रा निकालते हुए

नंदपुरी आश्रम में नंदपुरी महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कलश लेकर महिलाएं नाचते गाते नजर आई। नंदपुरी आश्रम में 3 मई से  लेकर 7 मई तक चंडीमहायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसको लेकर प्रथम दिवस पर शाम को  कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा शाही लवाजमे  बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं द्वारा नाचते गाते श्री राम के जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाली गई।


 जगह-जगह कलश यात्रा पर फूलो की बारिश और जलपान की व्यवस्था की गई।कलश यात्रा नंदपुरी आश्रम से रवाना हो कर  यज्ञ मंडप तक  पहुंची। यज्ञाचार्य गजानंद शास्त्री ने बताया कि कलश यात्रा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना की गई उसके बाद में यज्ञ मंडप पहुंची वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ मंडप में  प्रवेश करवाया गया। कल से 33 कुंडो में आहुतियां दिलवाई जायेगी।


महाराज नंदपुरी  जी ने बताया कि चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है । यह यज्ञ विश्व के  कल्याण के लिए हमने रखा है। यह यज्ञ 3 मई से 7 मई तक चलेगा जिसमें लाखों की संख्या में आहुतियां दिलाई जाएगी।

इस यात्रा में गुरु महाराज रविदास शर्मा हिमाचल प्रदेश एवं श्रद्धालु गण मौजूद रहे।