माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।


चौमु @ डॉ आंबेडकर विचार मंच समिति  के तत्वधान में अंबेडकर भवन मोरीजा रोड चोमू मे माता सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई।

 अध्यक्ष अर्जुन सोंकरिया ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम शिक्षिका महिला थी जिन्होंने उन विकट परिस्थितियों में महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई पूरी समाज से लड़कर उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने का काम किया।

 शिक्षा के क्षेत्र में लाने का काम किया उन्होंने अपने जीवन काल में समाज सुधारक के रूप में काम किया।

 इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड नंबर 36 विनोद कुमार आर्य जीने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला बताया माता सावित्रीबाई फुले ने भी पूरे जीवन में संघर्ष करके एक समाज में नई मिसाल पेश की है।

 इस मौके पर प्रोफ़ेसर मदन सोंकरिया ,नितिन आर्य आशीष संबल राहुल कानवरिया डॉ अंकित आर्य तन्मय सब्बल दीपेंद्र जाजोरिया कुंदन बिलोनिया सौरव , शांतनु ,मयंक सेठी आदि लोग उपस्थित रहे।