राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला जालोर के अजय चौहान बने जिलाध्यक्ष


 


जालोर@ राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश पारीक ने संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अजय चौहान, कनिष्क सहायक , पदस्थापन अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड जालोर को,  जिले की कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।


अजय चौहान ने राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के समस्थ पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है। अजय चौहान को राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला जालोर के जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर जालोर जिले कर्मचारियों मैं खुशी की लहर है।


इस मौके अजय चौहान को सोशल मिडिया के माध्यम से बधाई का देने का तांता लगा हुआ है।