ब्राह्मण समाज ने धर्मेंद्र शर्मा को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित


चौमु (स्मार्ट समाचार)ब्राह्मण समाज राजस्थान के जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी व कार्यकारिणी द्वारा धर्मेंद्र शर्मा को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से सरकारी सेवा के अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय व सामाजिक सेवाओं में सक्रिय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु माल्यार्पण, भगवान परशुराम का दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष तिवाडी ने बताया कि राजकीय सेवा व सामाजिक सेवाओं को भी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाया।


इस कार्यक्रम में जिला संरक्षक पंडित रविंद्राचार्य, जिला संरक्षक (महिला प्रकोष्ठ) उर्मिला देवी शर्मा, नंदकिशोर गैसका, आचार्य विजय पाण्डे, रामअवतार शर्मा, नैनेश प्रधान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।