ममता शर्मा को उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुमार दीक्षित राजस्थान को नियुक्त किया गया।


चौमु (स्मार्ट समाचार) ब्राह्मण परमार्थ सेवा भारत संस्थान के द्वारा कोरोना महामारी में  चोमू विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को  सेवा करके सेवा भाव एवं जागृति लाने के लिए अथक प्रयासों को देखकर  राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश तिवारी , प्रदेश विशिष्ट उपाध्यक्ष राजस्थान  जितेंद्र कुमार भारद्वाज, प्रदेश प्रभारी राजस्थान सुशील शर्मा,  प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान नवीन कुमार  दिवेदी ने महार कला ,चोमू निवासी  मुकेश कुमार दीक्षित को प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान एवं इनकी धर्मपत्नी ममता शर्मा को उपाध्यक्ष महिला मोर्चा जयपुर जिला नियुक्त किया गया।


दीक्षित दंपत्ति कोरोना से बचाव के लिए आगे आकर जनता को जागरूक करने के लिए लॉकडाउन काल से ही पोस्टर निर्माण ,रोड पेंटिंग निर्माण, कोरोना योद्धा सम्मान , मास्क वितरण आदि करने में एक सशक्त योद्धा की तरह इस कोरोना महामारी की जंग में अपने भूमिका निभा रहे हैं।


राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना जागृति हेतु सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दीक्षित दंपत्ति कोरोना से बचाव और जागृति हेतु प्रतिदिन व्यंगात्मक और रोचक पोस्ट शेयर कर रहे हैं इनकी पोस्ट को बहुत लोगों द्वारा देखा और सराहा गया है।



समाज में इनके व्यंगों सें कोरोना के बचाव की जागृति आ रही है।


ब्राह्मण परमार्थ सेवा संस्थान के द्वारा दीक्षित दम्पत्ति मुकेश एवं ममता दीक्षित को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया l