प्रदेश अध्यक्ष यादव बने नेशनल कोर्डिनेटर समिति के पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य दी शुभकामनाएं


जयपुर( स्मार्ट समाचार ) प्रगतिशील विकास समिति पीवीएस के राष्ट्रीय संयोजक अमित शर्मा ने कोटपुतली के रामगढ़ निवासी प्रदेश अध्यक्ष पवन यादव को प्रगतिशील विकास समिति-पीवीएस के प्रति कार्य, लगन व निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान के साथ-साथ नेशनल कोर्डिनेटर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय संयोजक अमित शर्मा व समिति के अन्य पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पद भार मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष पवन यादव को नेशनल कोर्डिनेटर बनने पर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही अध्यक्ष यादव ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।