ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने व्यापारियों को किए मास्क वितरण 


चौमूं। शहर के रेल्वे स्टेशन पर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चौमूं के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान  के तहत स्थानीय व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष गोयल, संयुक्त सचिव लाला राम जाट, अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, तथा यूईएम के डिप्टी डायरेक्टर संदीप मोदी को स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेम बहन व मंगला बहन ने मास्क लगवाए तथा व्यापारियों को मास्क वितरण करने के लिए दिए।


मंगला बहन ने अपने वक्तव्य में बताया कि हम स्वच्छता एवं सकारात्मक सोच व आत्मबल से कोरोना महामारी से जीत सकते हैं। अपने तन व मन को स्वस्थ रखने के लिए हमे आध्यात्मिकता से जुडऩा होगा। इसके लिए हमे राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करना पड़ेगा।  इस अवसर पर संतोष तांबी, निलेश तांबी तथा लक्ष्मी तांबी भी उपस्थित रहे।