सुहागिनों ने दशा माता का व्रत कर  पीपल व बरगद कि की पूजा

भटेड़ा@ बनेड़ा क्षेत्र के भटेड़ा, माताजी का खेड़ा ,डाबला, कुणिया खुर्द, घरटा, बल्दरखा, आदि आस-पास के गांव में बुधवार को दशा माता का पर्व सुहागिन व नवविवाहित महिलाओ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा।तथा दिन में  महिलाएं सज धज कर पूजा की थाल तैयार कर उसमें आटे से बने  दीपक, स्त्री पुरुष की जोड़ी, तथा घर में काम आने वाले सामान्य बर्तन थाली में सजा कर पूजा हेतु महिलाए घरों से निकलकर पीपल के वृक्ष की पूजा की। तथा उनके परिक्रमा  लगाकर महिलाओं ने सुख, शांति, समृद्धि, एवं संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। तथा अपने पति की लम्बी उम्र के लिए दशा माता से प्रार्थना की एवं घर की सही दशा बनाऐ रखने की कामना भी की।महिलाएं आपस में समूह बनाकर दशा माता के व्रत से जुड़ी कथाएं सुनकर दशा माता के नाम की 10 गांठ लगी पीले धागे से बनी  हुई बेल धारण की।
सुबह से ही महिलाओं की  दशा माता की पूजा तथा पीपल की परिक्रमा के लिए आवाजाही बनी रही।