पत्रकार संस्था के चुनाव 15 फरवरी को


चोमू(स्मार्ट समाचार) शहर की पत्रकार संस्था के द्विवार्षिक चुनाव 15 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे नगर पालिका सभागार मैं संपन्न होंगे । सभी संस्था सदस्यों को सूचना हेतु नोटिस जारी कर दिया गया है।जिसमें बताया गया है कि 8 फरवरी तक  धोली मंडी स्थित संस्था कार्यालय में सदस्यता रिन्यूअल करवा ले और चुनाव में उपस्थित रहे। संस्था संरक्षक दिनेश कुमावत, अध्यक्ष कमलेश शर्मा ,महामंत्री मनीष यादव ने बताया कि 1 फरवरी से 10 फरवरी 2020 तक    संस्था द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इच्छुक पत्रकार पासपोर्ट साइज फोटो आईडी और सदस्यता शुल्क ₹250 जमा करवा कर संस्था की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।