पशुधन सहायक ने ली गाय माता की सुध

स्मार्ट समाचार  नेटवर्क


 चौमु शहर के  राधा स्वामी बाग स्थित  प्रिंस स्कूल के पास एक प्लॉट में 3 दिन से बीमार अवस्था में गाय पड़ी हुई थी।  जिसकी आज रिटायर पशुधन  सहायक छुट्टन सिंह व जूनियर इंजीनियर भूपेंद्र सिंह चौहान ने बीमार गाय का उपचार  किया और उसके चारे पानी की व्यवस्था की पशुधन सहायक छुट्टन सिंह समय-समय पर बीमार और घायल गोवंश की सेवा करते रहते हैं।


भारत सरकार गौ सेवा के लिए टैक्स लेती है। लेकिन गोधन को इसका कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार को चाहिए कि गौशाला का निर्माण कर उनकी उचित देखरेख हो समाजसेवी द्वारा समय-समय पर गोवंश को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।