पाकिस्तान मूल की नीता कंवर बनी सरपंच

टोंक(स्मार्ट समाचार) जिले की ग्राम पंचायत नटवाड़ा के लोगों ने पाक विस्थापित  नीता कंवर जी को सरपंच बनाकर गहलोत सरकार को साफ संकेत दिया है कि वे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चाहे जितने भी भ्रामक प्रचार कर लें और इसका कितना भी विरोध कर लें लेकिन जनता का समर्थन पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के पक्ष में हैं। यह बात पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा पाकिस्तान मूल की नीता कंवर वर्ष 2001 में पढ़ने के लिए हिंदुस्तान में आई और यहीं शादी करके भारत की नागरिकता प्राप्त करने लिए कई वर्षों तक संघर्ष किया। जटिल कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें गत वर्ष सितंबर माह में भारतीय नागरिकता भी मिल गई। अगर ये कानून वर्षों पहले लागू हो जाता तो नीता जैसे हजारों-लाखों पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता के लिए कड़ा संघर्ष नहीं करना पड़ता।