अगले साल प्रिंसिपल व हेड मास्टर होंगे रिटायर

जयपुर (गोविंद सैनी) शिक्षा विभाग में अगले 1 साल में 936 संस्था प्रधान रिटायर होंगे विभाग ने शुक्रवार को 31 मार्च 2021 तक रिटायर होने वाले संस्था प्रधानों की सूची जारी की। इसमें 603 प्रिंसिपल और 133 हेड मास्टर है वर्तमान में प्रिंसिपल के 10847 पदों में से 685सीट खाली पड़े हैं इसी तरह से हेड मास्टर के 3650 पदों में से 967  खाली पड़े हैं  अगले साल मार्च तक  प्रिंसिपल के  खाली पदों की संख्या बढ़कर 1288 और हेड मास्टर के खाली पदों की संख्या 1100 हो जाएगी।