भारत सरकार ने जारी किया ₹75 का सिक्का

स्मार्ट समाचार नेटवर्क


मुंबई (गोविंद सैनी)नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तीन रंग के झंडे को प्रथम बार फिहराए जाने की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में भारत सरकार ने ₹75 का सिक्का जारी किया है नोटों एवं सिक्को के संग्रहकर्ता वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर में  महेश जैन ने बताया कि भारत सरकार की मुंबई टकसाल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तीन रंग के झंडों को प्रथम बार फहराए जाने की जयंती के उपलक्ष में 75 मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया गया ।


  सिक्का इस प्रकार बना हुआ है सिक्कों को 50% चांदी 40% तांबा 5% नकल 5% धातु से बनाया गया सिक्के का वजन 35 ग्राम है


₹75 का सिक्का आम चलन में नहीं आएगा


कोई भी व्यक्ति सिक्के की अग्रिम बुकिंग कर सकता है  कोई भी व्यक्ति मुंबई मिनट की वेबसाइट से बुकिंग करवा कर इस सिक्के को मंगवा सकता है यह एक स्मारक सिक्का है जो आम चलन में नहीं आएगा । इसे पूर्व भारत सरकार द्वारा नेताजी पर ₹2 का सिक्का जारी किया गया।