8 अक्टूबर को होगा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का राजतिलक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया 8 अक्टूबर को पदभार संभालेंगे


भाजपा राजस्थान के नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का पदभार ग्रहण समारोह 8 अक्टूबर को आयोजित होगा इस कार्यक्रम को  भव्य मनाने के लिए पूरा संगठन तैयारियों मेंं जुटा है इसके लिए जहां भाजपा मुख्यालय में बैठकों का दौर चल रहा है वही समारोह में शामिल होने के लिए पार्टी के विधायक सांसद और संगठनात्मक पदाधिकारियों को आमंत्रण किया जा रहा है


विजयदशमी पर होगा सतीश पूनिया का राजतिलक इस समारोह में शामिल होंगे सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी पूर्व मंत्री सभी सांसद विधायक पूर्व विधायक सहित सभी नेता उपस्थित होंगे